उपजिलाधिकारी ने सिसेंडी में देखी सफाई व्यवस्था।




      मोहनलालगंज - लखनऊ। उप जिलाधिकारी ने सिसेंडी में निगरानी समिति की बैठक में  जानकारी ली तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी।        

       मोहनलालगंज विकास खंड क्षेत्र सिसेंडी में पहुंची उप जिलाधिकारी डॉ शुभि काकन ने  राजस्व टीम के साथ निगरानी समिति के सदस्यों से विकास कार्यों पर चर्चा की तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी लेते हुए पूरे ग्रामीण इलाके में साफ सफाई रखने  पर बल दिया कहा कि  गंदगी से तमाम बीमारियां पनपती है। स्वच्छ गांव से स्वास्थ्य सुंदर बस्ती सुंदर बनती है । इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक, महिला प्रधान सन्नो जायसवाल सहित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने