हिन्दू योद्धा संगठन की हुई बड़ी जीत ।



         अयोध्या।हिन्दू योद्धा संगठन द्वारा लगातार चलाए जा रहे अयोध्या जी मांस मुक्ति आंदोलन को मिल रही है बड़ी सफलता । सूत्रों की माने तो 1 अप्रैल से अयोध्या जी में मांस बिक्री केंद्र एवं  वधशालाये पूर्णतः प्रतिबंधित हो रही हैं । हिन्दू योद्धा संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महेश मिश्र ने बताया कि संगठन  लगातार 1 वर्षों से यह मांग उठा रहा है कि 14 कोसी परिक्रमा परिक्षेत्र में मांस विक्री केंद्र एवं वधशालावो को पूर्णता बंद किया जाए जिसको लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन दिया था जुसमे 14 कोसी परिक्रमा परिछेत्र में सभी प्रकार के मांस बिक्री केंद्र एवं वधशालावो को वन्द करने की मांग की गई थी यह ज्ञापन जिला अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया था।  महेश मिश्र ने बताया कि मांस मुक्ति आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए संगठन ने ,नुक्कड़ सभाएं की, जन आंदोलन किया, जन आंदोलन के माध्यम से दुकानों को बंद कराने का काम हुवा, संत सम्मेलन हुए एवं पूरे शहर में पत्रक भी वितरण किये गए एवं इस प्रकार के अनन्य कार्यक्रम  लगातार किए जा रहे हैं। महेश मिश्र ने इस पूरे कामयाबी का श्रेह  हिन्दू योद्धा संगठन के हिन्दू योद्धावो को दिया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने