पत्रकार तो समाज का सजक प्रहरी व लोकतंत्र का रक्षक-डा०उमेश चौधरी।
बीकापुर-अयोध्या। विकास खंड सभागार में बीकापुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा द्वारा नये वर्ष पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ उमेश चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज की आत्मा है फिर भी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है उन्होंने समाज को दिशा देने वाले पत्रकारों व छायाकारों को अंग वस्त्र डायरी से सम्मानित किया इससे पहले ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने अतिथि का स्वागत किया तथा पत्रकारिता को लेकर सामने आ रहीं चुनौतियों से अवगत कराया पत्रकार सम्मान समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं द्वारा पत्रकारों को समाज का सजग प्रहरी एवं लोकतंत्र का रक्षक बताया और कहा कि पत्रकार समाज की दिशा और दशा बदलने का जज्बा रखता है लेकिन पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण कार्य है। फील्ड में अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ उमेश चौधरी और ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा द्वारा उपस्थित पत्रकारों को कलम, डायरी, नव वर्ष का कैलेंडर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा द्वारा नववर्ष की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम में आए पत्रकारो और अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर विभिन्न समाचार पत्र पत्रिकाओं के तहसील स्तरीय प्रतिनिधि एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पोर्टल से जुड़े लोग और छायाकार मौजूद रहे।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बीकापुर तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने संचालन किया ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार ने आए हुए पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अम्बिका मिश्रा, डॉ. दिनेश तिवारी, संदीप मिश्रा, अशोक कुमार वर्मा, राजेंद्र पाठक, सुरेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, कामता शर्मा, बृजेश कुमार तिवारी, हरिओम पांडे, मनोज कुमार यादव, दीपक कुमार, गुलशन सिद्दीकी, राहुल शर्मा, फूल चंद्र, संध्या सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा, के के शुक्ला, अरुण कुमार मिश्रा, संदीप कुमार मिश्र, राहुल दुबे, दलजीत नागवंशी, डा राजेश यादव, सहित दर्जनों की संख्या में पत्रकारों को सम्मानित किया।