अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के अंतर महाविद्यालयीय नेट बाॅल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग विजेताओ को विश्वविद्यालय की कुुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। बुधवार को राजा देवी बक्स सिंह अवधराज सिंह महाविधालय गोण्डा में आयोजित नेट बाॅल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय आवासीय परिसर विजेता रहा। वहीं उपविजेता राजा देवी बक्स सिंह अवधराज सिंह महाविद्यालय, गोण्डा रहा। दूसरी ओर बालिका वर्ग में विजेता राजा देवी बक्स सिंह अवधराज सिंह महाविधालय ,गोण्डा एवं उपविजेता अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर रहा, टीम मैनेजर डॉ महेंद्र पाल सिंह व टीम कोच श्री कुमारमंगलम सिंह रहे। विजेता व उपविजेता ख्लिाड़ियों के विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी आवासीय परिसर डॉ मुकेश कुमार वर्मा, सहित अन्य उपस्थित रहे।
डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित नेट बाॅल विजेता खिलाड़ियों को कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया।
byManas Samachar
-
0