अयोध्या। सिंधी समाज के पुराने तीज त्योहार संस्कृति को बढ़ावा देते हैं सिंधी समाज मे मनाये जाने वाले त्योहारों मे स्वादिष्ट सिंधी व्यंजन आज भी बनते है यह बाते सिंधु महिला परिवार की अध्यक्ष मुस्कान सावलानी के आवास पर आयोजित "सगडा पर्व" पर पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कही उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि सिंध प्रांत की पुरानी परम्पराए आज भी जिवित है जनवरी माह व महाशिवरात्रि के बीच पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को समाज के अधिकांश परिवारों में "सगडा"पर्व मनाया जाता है श्रीमती सावलानी ने कहा कि सगडा पर्व सिंधी समाज का प्राचीन पर्व है इस मौके पर ज्वार और गुण से बना चूरमा जिसे कुट्टी कहते है और ज्वार से ही बनी मीठी मोटी रोटी जिसे डोडा कहते है और रसोई घर मे भगवान शंकर पर भोग लगाया व पूजा अर्चना की गई उसके उपरांत कुट्टी और डोडा के साथ साग,आलू,मूली,सिंधी अचार प्रसाद के रुप मे परोसी गई इस मौके पर शिवालय परिवार के महंत गणेश दास, सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव,सपा नेता मो हलीम पप्पू,राम अचल यादव, हरीश सावलानी,मनोज जायसवाल, अमृत राजपाल,अजय विश्वकर्मा, पार्षद विशाल पाल,अमित गुप्ता, सिंधी समाज के राजा हेमनानी, गोपी आडवानी, जगदीश चंदानी व महिलाओं मे पूनम आडवाणी,बबिता चावला,पूनम पोपटानी,एकता जीवानी,मीना साधवानी, आदि बडी संख्या मे मौजूद रहे
सिंधी समाज के पुराने तीज त्योहार संस्कृति को बढ़ावा देते हैं सिंधी समाज मे मनाये जाने वाले त्योहारों मे स्वादिष्ट सिंधी व्यंजन-पूर्व मंत्री तेजनरायण।
byManas Samachar
-
0