महिला ने की अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायत।




            अयोध्या। शहर की मारिया बानो चौक स्थित कंघी गली की निवासी महिला के साथ उत्पीड़न का मामला, महिला मारिया बानो निवासी कंघी गली नगर फैजाबाद की शादी कलीम अख्तर निवासी मिल्कीपुर के साथ आज से लगभग 3 वर्ष पूर्व हुई थी  परंतु कलीम अख्तर लगातार लड़की के साथ कार की डिमांड करता चला रहा है और कार के लिए अपनी पत्नी  के साथ उत्पीड़न करता चला आ रहा था महिला ने आज अपने घर वालों के साथ महिला थाना जाकर अपने पति एवं उनके घर वालों के खिलाफ  प्रार्थना पत्र देकर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की । महिला के साथ लगातार कार एवं अन्य सामानों की मांग करता चला आ रहा था । महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की महिला नेता व संभावित मेयर प्रत्याशी प्रमिला राजपूत जी ने महिला थाना पहुंचकर महिला को इंसाफ दिलाने की गुहार की और कहा कि प्रदेश सरकार दावा करती है कि महिला उत्पीड़न  प्रदेश से खत्म कर दिया है मगर आज बहन बेटियों के साथ घरेलू हिंसा एवं दहेज उत्पीड़न जैसे अपराध प्रतिदिन बढ़ते चले जा रहे हैं मारिया बानो को इंसाफ नहीं मिला तो महिला को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन भी करना पड़ेगा वह भी करूंगी ।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने