ब्राह्मण भाइयो को फर्जी फंसाने का विरोध चाणक्य परिषद ने की न्याय की मांग।



         अयोध्या।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने बीकापुर स्थित चांदपुर निवासी सूर्य बस और राज बक्स मिश्र के घर काफी अरसे से सुकना निषाद नाम की महिला काम करती थी।1 5 जनवरी को घर  के बगल स्थित खेत में55 बर्षीय सुकना बथुआ लेने गई थी। महिला की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। जिसका प्राथमिकी अपराध संख्या 29 / 2023 अंतर्गत धारा 304ए में बीकापुर कोतवाली में 16 जनवरी को दर्ज की गई थी। जिससे बाद में दबाव के चलते धारा 304 भारतीय दंड विधान में बदल कर उपरोक्त दोनों भाइयों को बीकापुर कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया। उपरोक्त मामले में न्याय की मांग करते हुए अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक   पंडित कृपा निधान तिवारी व श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपरोक्त दोनों   ब्राह्मण भाइयों को फर्जी फसाने की न्याय प्रिय विवेचना करने की मांग जिले की पुलिस सी ओ बीकापुर से दूरभाष पर वार्ता करके किया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता करने का प्रयास किया  पीआरओ ने बताया कि साहब मीटिंग में  है जिस कारण उनसे बात नहीं हो पाई। न्याय न मिलने पर परिषद उपरोक्त लड़ाई लड़ने को बाध्य  होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने