विशेष सचिव पशुपालन ने तारुन की भदारखुर्द व जाना गौशाला का औचक निरीक्षण कर हकीकत देखी।



           बीकापुर-अयोध्या। विशेष सचिव पशुपालन नीरज शुक्ल ने मंगलवार को तारुन ब्लॉक की दो गोशालाओं का औचक निरीक्षण कर मौके की हकीकत परखी।
इस दौरान उन्होंने गोवंशों को खिलाने के लिये पर्याप्त मात्रा में भूसा रखने तथा ठंड से पशुओं को बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। विशेष सचिव के निरीक्षण में भदारखुर्द गोशाला 102 जबकि जाना में 37 गोवंश पूरी तरह स्वस्थ मिले। इस दौरान उनकी टैगिंग हुई थी। उन्होंने गोशाला साफ-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, भूसा, हरा चारा, चुनी चोकर सहित नाद का गहन अवलोकन किया। इस दौरान पशुओ की देखभाल कर रहे श्रमिको ने मिल रहे पारिश्रमिक चार हजार रुपये में परिवार का जीविकोपार्जन न होने की गुहार आयुक्त से लगाई। जबकि ग्राम प्रधानों ने मिल रहे प्रति पशु 30 रुपये भरण पोषण को बढ़ाये जाने की मांग की।
इस दौरान बीडीओ अनिषि मणि पाण्डेय, सीवीओ डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ आलोक कुमार सिंह,डॉ. लालमणि, एडीओपी उमाशंकर सिंह,आईएसवी सुरेश कुमार, जेबीडीओ हरिश्चंद्र मिश्र, मायाराम वर्मा, अमित सिंह , दलसिंगार सिंह,सचिव लवकुश गुप्ता, विजय गुप्त प्रधान प्रतिनिधि वेद निषाद व धर्मेंद्र वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने