mअयोध्या। थाना पटरंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 650 ग्राम अवैध गांजा नगरा रेलवे क्रॉसिंग से सौ मीटर आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना पटरंगा पुलिस जरायम रोकने के लिए अभियान चला रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक अभियुक्त 650 ग्राम अवैध गांजा के साथ नगरा रेलवे क्रासिंग पर है सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुदर्शन आर्या कांस्टेबल जीत बहादुर यादव अशोक यादव संजय कुमार सुनील पटेल के साथ मौके पर पहुँच अभियुक्त मोहर्रम अली पुत्र स्व.लाल खान निवासी नगरा पटरंगा को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लेने पर 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।