अयोध्या। श्री राममंदिर के भव्य निर्माण और पर्यटकों के आगमन की अपार संभावनाओ के साथ साथ अयोध्या में व्यापार को बढ़ावा मिलने के आसार। जनपद में इनवेस्टर्स समिट का विशाल आयोजन 1 फरवरी को। यूपी में औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में होगा इनवेस्टर्स समिट का आयोजन। देश की कई नामचीन हस्तियों को अयोध्या में अपनी कम्पनी विस्तार देने का यूपीसीडा का आमंत्रण। उद्योग बंधुओं द्वारा प्रजेंटेशन के दौरान कैबिनेट मंत्री के अलावा कमिश्नर डीएम एसएसपी सीडीओ व यूपीसीडा के अफसर रहेंगे मौजूद।