प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर, 22 मई से 10 जून तक घर घर से सूचना लेकर बैठक की जाएगी



अयोध्या। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर अयोध्या जिले में कल से यानि 22 मई से 10 जून 2023 तक घर घर से सूचना लेकर बैठक की जाएगी, अयोध्या के उप निदेशक कृषि डाo संजय कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर  जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र ने सभी बलाको का रोस्टर जारी करते हुए उसके नोडल अधिकारी बनाए है। बैठक में ऐसे किसानों की समस्याओं को सुना जाएगा जिन्हे pm kisan सम्मान निधि क्यों नही मिल रही है ? और उसका कारण क्या है ? शासन के निर्देश पर बैठक व जांच के समय ही समस्या का निवारण भी अधिकारी करेंगे।
कृषि विभाग की यह अनूठी और अच्छी योजना को लेकर किसानों में उत्साह है की अधिकारी खुद चल कर  समस्या का समाधान करने आ रहे है।
मंडलीय उप निदेशक कृषि डा संजय त्रिपाठी ने बताया की मंडल के सभी जिलों में अभियान चलेगा

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने