अयोध्या। श्रीराम एयरपोर्ट के पक्ष में सहमति के आधार पर कर चुके बैनामा भू स्वामियों ने लखनऊ हाई कोर्ट में एक रिट दाखिल की, कोर्ट ने जिला प्रशासन से 4 सप्ताह में काउंटर जवाब मांगा, भूस्वामी मालिकों का आरोप विस्थापित हुए किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जो तहसील प्रशासन को सुविधा शुल्क दे रहा है उसे ही जमीन आवंटन की जा रही है जो गरीब किसान हैं पैसा नहीं दे पा रहे हैं उन्हें जमीन नहीं दी जा रही है और कुछ लोगों को शिक्षा विभाग चारागाह घूर गड्ढे की जमीन पर विस्थापित किया जा रहा है और उनको भी भू संपत्ति मालिकाना हक प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है, याचिकाकर्ता सुरेश कुमार की मांग है, उनको सुरक्षित जमीन आवंटित किया जाए जिसका भू संपत्ति मालिकाना हक प्रमाण पत्र भी दिया जाए और सारे भू स्वामियों को एक समान जमीन दी जाए.
एयरपोर्ट के पक्ष में सहमति के आधार पर कर चुके बैनामा भू स्वामियों ने लखनऊ हाइकोर्ट में एक रिट की दाखिल।
byManas Samachar
-
0