जनमोर्चा के संपादक शीतला सिंह को आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में की गयी श्रद्धांजलि अर्पित।


       अयोध्या। जनमोर्चा के संपादक शीतला सिंह को आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबू शीतला सिंह ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के दबे कुचले वर्ग के उत्थान के लिए जो कार्य किया उससे समाज को बेहद लाभ हुआ ।उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के रास्ते पर चलकर उन्होंने समाज को एक बेहतरीन दिशा दिखाई ।महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि संपादक शीतला सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया वह सबके बस की बात नहीं है ,उनके चले जाने से जो क्षति हुई है उसे किसी भी कीमत पर पूर्ण नहीं किया जा सकता ।पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनमोर्चा के संपादक शीतला सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर बाबू शीतला सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर महासचिव हमिद जाफर मीसम चौधरी बलराम यादव जगन्नाथ यादव अंसार अहमद बब्बन डॉ अनुराग यादव दुर्गेश वर्मा रमाकांत यादव जसराज यादव त्रिभुवन प्रजापति इश्तियाक खान आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने