अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के आदेश पर बीए, बीएससी व बीकाॅम की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने परीक्षा नियत्रंक उमानाथ के हवाले से बताया कि उक्त सेमेस्टर के परीक्षाफल का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इससे सम्बन्धित सूचना से महाविद्यालयों के प्राचार्यो को भी अवगत करा दिया गया है।
डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल हुआ घोषित ।
byManas Samachar
-
0