चार दिवसीय समर कैम्प का हुआ शुभारम्भ ।



       अयोध्या। विद्या भारती विद्यालय शिव लाल शर्मा सरस्वती शिशु\ विद्या मन्दिर तुलसी नगर अयोध्या में 4 दिवसीय समर कैम्प  का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वशिष्ठ गुरुकुल के प्रबन्धक एवं अखिल भारतीय शिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी माननीय डा. दिलीप कुमार सिंह जी ने माँ सरस्वती जी के सामने दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में श्री सारंग घर मिश्र (एम्ब्रियस इन्सीट्यूट ऑफ इंग्लिश स्पोकेन लैंग्वेज टेढ़ी बाजार) श्री नीरज जी (मार्शल आर्ट एकेडमी) गीता जी (योगाचार्य), श्री राम शंकरजी(वैदिक गणित), श्री ओम प्रकाश पाण्डेय जी पूर्व प्रधानाचार्य (गोशाईगंज) आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का परिचय श्रीमान प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश तिवारी जी ने कराया। इस अवसर पर श्रीमती ममता, श्री विनीत कुमार मिश्र,श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, श्री सर्वानन्द ,सुश्री प्रिया, सुश्री सौम्या, श्रीमती शशिबाला, सुश्री नेहा, श्रीमती नेहा, श्री सुधीर कुमार, श्री अर्जुन कुमार आदि सभी शिक्षक व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने