अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सहकारी बैंक का एक कर्मी बुधवार को सांड की चपेट में आकर घायल हो गया। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रौनाही थाना क्षेत्र के गांव मंगलसी का रहने वाला 45 वर्षीय मोहम्मद हसीन पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद वसीम रोज की तरह अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए कॉपरेटिव बैंक आ रहा था। हाइवे से भीतर रामपथ पर सुबह लगभग 9:30 बजे उसकी स्कूटी एक सांड की चपेट में आ गई और वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा। मामले की जानकारी पर उसके भाई इरफान ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव ने बताया की घायल को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया लेकिन नाक से खून नहीं रुक रहा था, जिसके चलते मोहम्मद हसीन को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।