महंत गिरीश पति त्रिपाठी की ऐतिहासिक जीत पर हिंदू महासभा ने दी बधाई।



        अयोध्या। प्रभु श्रीराम की पवित्र पावन जन्म स्थली से भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी की ऐतिहासिक जीत ने जिस तरह कई रिकार्ड और समीकरणों को ध्वस्त किया हाय इन्होंने सपा प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू को लगभग 35000 वोटों से हराया। उसके पीछे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का कुशल संचालन एवं रणनीति रही है उक्त बातें हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने जनपद अयोध्या से महंत गिरीश पति त्रिपाठी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कही हैं, श्री पांडे ने आगे कहा कि यह जीत मोदी और योगी के विकास कार्यों की जीत है, और निश्चित रूप से प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जो विकास कार्य अयोध्या में किए जा रहे हैं उस को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नवनियुक्त महापौर बृहस्पति त्रिपाठी जी की है और निश्चित रूप से वे इसमें सफल होंगे, नवनियुक्त महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी के कुशल नेतृत्व और रणनीति में ईमानदारी और कर्मठता अयोध्या निश्चित रूप से विकास की नई ऊंचाइयों को छुऐगा ऐसी हम सब की कामना है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने