कामाख्या धाम में आज शपथ ग्रहण समारोह होगा आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे विधायक रामचंद्र यादव ।
रुदौली-अयोध्या। नवसृजित नगर पंचायत मां कामाख्या में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव होंगे। अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह पौराणिक सिद्ध पीठ मां कामाख्या मंदिर परिसर के बगल स्थित कथा मैदान में 27 मई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। एसडीएम अंशुमान सिंह नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल सहित 15 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।