अयोध्या। रामनगरी में राम जन्मभूमि श्रृंगार हाट के पास धमाका, विस्फोट के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी, थाना राम जन्मभूमि के श्रृंगार हाट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक निर्माणाधीन दुकान में धमाका हुआ है। इस धमाके में दुकान में काम कर रहे मजदूर अनिल का हाथ उड़ गया। इसके साथ ही उसके पेट में भी छर्रे लगे हैं, मजदूर को गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल से ट्रामा सेंटर दर्शननगर के रेफर किया गया है।
वहीं इलाके में तेज धमाके से अफरा-तफरी का माहौल है। इसके साथ ही पुलिस मौके पर मौजूद है और निर्माणाधीन दुकान के मालिक का दावा है कि पटाखे से यह विस्फोट हुआ है। इधर विस्फोट के बाद पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है।
Tags
धमाका।