कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को जनचेतना महारैली करने का आवाहन किया है। जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसकी कमान कुछ दिन पहले अयोध्या के प्रमुख साधु-सतों ने बैठक कर संभाल ली है। कार्यक्रम में देश भर से लगभग 10 लाख से अधिक लोगों के आने का दावा भी है। वहीं दूसरी तरफ उन्हें जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। खुफिया संगठनों को सक्रिय कर दिया गया है।बृजभूषण शरण सिंह ने कहा सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
Tags
Jan Chetna maharaili