रेल दुर्घटना में पिंटू की कन्याओं का सारा खर्चा उठाएगी मेरी मां फाउंडेशन।

रेल दुर्घटना पीड़ितों की कन्याओं का सारा खर्चा उठाएगी मेरी मां फाउंडेशन।
 
अयोध्या। रामनगरी की रामलीला और मेरी मां फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष  सुभाष मलिक (बॉबी)  ने एक वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उड़ीसा बलासोर रेल दुर्घटना मे जिनके परिवार के सदस्य की मृत्यु हुई है उनकी कन्याओं की शादी का सारा खर्चा मेरी मां फाउंडेशन करेगी ये दुर्घटना बड़ी दुखदायी है इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता पर हम पूरी कोशिश कर रहे हैं जितना हमसे हो सकेगा बच्चों के लिए हमारी संस्था करेगी और कन्यादान मे 1 लाख कैश भी दिए जाएंगे इस मौके पर उन्होने कहा कि ये निर्णय हमारी संस्था के सभी पद अधिकारियो का है  राकेश बिंदल , प्रदीप अग्रवाल ,  पवन वत्स जी, करण शर्मा ,  अमित कुमार , शुभम मलिक ,  राहुल भूचर ,  सत्यप्रकाश राणा  अयोध्या की रामलीला और मेरी माँ फाउंडेशन समाज सेवा के काम में लगी रहती है कोरोना कॉल मे भी नई दिल्ली कनॉट प्लेस में खाने का वितरण,घर ग्रहस्ती चलाने के लिए सिलाई मशीन, गरीब बच्चों के स्कूल की फीस और उनका खर्चा मेरी मां फाउंडेशन और अयोध्या की रामलीला उठाती आई है गरीब कन्याओं की शादी घर ग्रहस्ती चलाने के लिए सामान और कन्या दान ऐसे कई कार्य मेरी मां फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे हैं श्री सुभाष मलिक (बॉबी) जी ने कहा अयोध्या की रामलीला जो विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है उसका आयोजन भी मेरी मां फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने