जमीनी विवाद में चले ईट और गुम्मे, तीन नामजद सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।


      मिल्कीपुर-अयोध्या। मामला थाना खंडासा क्षेत्र के गहनाग ग्राम पंचायत से जुड़ा है जहां पर जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले ईट और गुम्मे, थाना खंडासा पर मुकदमा हुआ दर्ज, गुम्मेबाजी में महिला रामावती सहित तीन लोग हुए घायल, घायलों को इलाज के लिए परिजनों द्वारा सीएससी खंडासा में कराया गया भर्ती पीड़िता रामावती पत्नी केसरी प्रसाद मिश्र का कहना है कि सोमवार लगभग 6:30 सुबह अपने घर के सामने की गिरी हुई मिट्टी को बराबर कर रही थी अचानक विपक्षी गण चंद्र प्रकाश, विष्णु प्रकाश, पुत्र गण जग प्रसाद,ग्रामवासी एवं पटीदार अंशुमान पुत्र चंद्र प्रकाश आदि ग्राम वासियों ने लाठी-डंडे सहित आए और मिट्टी बराबर करने से रोका तो प्रार्थिनी ने बराबर कर रही मिट्टी को रोक दिया और तत्पश्चात विपक्षी गण भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने की धमकी देने लगे जब प्रार्थी अपने घर चली गई तो विपक्षीगण घर में घुस गए और प्रार्थिनी को लात घूसा और गुम्मे से मारा जिस से सिर पर चोट के घाव बने हुए हैं वही हल्ला गुहार सुनकर स्वयं प्रकाश मिश्रा, पुत्र यमुना प्रसाद मिश्रा यमुना प्रसाद मिश्रा, पुत्र अहोरवादीन, पहुंचे तो उन्हें भी विपक्षी गण लात घूसो से मारा-पीटा और शरीर पर तथा कान मुंह पर चोट के घाव बने हुए हैं प्रार्थिनी रामावती का कहना है कि विपक्षी गण सरकस एवं दबंग किस्म के व्यक्ति हैं जो पूर्व से ही रंजिसन भविष्य में गाड़ा बंदी कर प्राणघातक हमला करने की धमकी भी देते रहते हैं भविष्य में किसी समय प्राणघातक हमला कर सकते हैं वही पीड़िता के घरवालों से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि थाना खंडासा की तरफ से मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है न तो विपक्षी गण को गिरफ्तार किया गया है जब इस संबंध में थाना खंडासा प्रभारी मनोज कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है धारा 151 सी आर पी सी के तहत उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर के यहां भेजा जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने