रांची- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस: रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1760 रुपये और चेयरकार के लिए 890 रुपये देने होंगे। इसमें कैटरिंग की राशि नहीं जोड़ी गई है। यात्री अपनी इच्छा के अनुसार खाने का आर्डर दे सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।

पटना ट्रेन के रखरखाव का जिम्मेदार होगा।

ट्रेन में कुल आठ कोच हैं। प्रत्येक कोच में 78-78 सीटें हैं। ट्रेन परिचालन को लेकर किसी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। संभावना जताई जा रही है कि जून माह के अंतिम सप्ताह में या जुलाई में इसका परिचालन हो सकता है।

फिलहाल, वंदे भारत एक्सप्रेस के रखरखाव की जिम्मेदारी पटना को ही मिली है। रांची से पटना के बीच की दूरी 378 किलोमीटर है, सोमवार को ट्रायल रन में इस दूरी को तय करने में ट्रेन को पौने छह घंटे का समय लगा था और ट्रेन समय से 23 मिनट पहले पहुंची थी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने