अयोध्या। इलाकाई सियासत के स्तंभ के तौर पर स्थापित और तीन बार जिला की बीकापुर सीट से 1977, 1989,1991 में विधायक संत श्री राम द्विवेदी की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस बार आवास पर ही कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ हुई । तत्पश्चात उनकी धर्मपत्नी लीलावती द्विवेदी ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आवास पर ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर उनके पौत्र सपा नेता महर्षि द्विवेदी राम ने कहा कि बाबा जी के आदर्श समाज में जीवित है उन्होंने सदैव दलगत विचारधारा से ऊपर उठकर के लोक कल्याण की भावना से हर वर्ग के लोगों के लिए संघर्ष किया। हम लोग बाबा जी के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर के आजीवन समाज सेवा का कार्य करते रहेंगे यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उक्त अवसर पर एडवोकेट राम लक्ष्मण तिवारी,रामतेज तिवारी, सुरेंद्र यादव ,एडवोकेट देवर्षि द्विवेदी,एडवोकेट कृष्ण कुमार तिवारी, राजर्षि द्विवेदी,राम नेवल पाल,टिंकल,दीनानाथ पांडेय,शालिनी पांडेय, मधु द्विवेदी,शैल पांडेय,वीरेंद्र शेवानी, भास्कर द्विवेदी, अशोक द्विवेदी,अभिषेक मिंकू आदि ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम के दूसरे चरण में अयोध्या विधानसभा के विद्याकुण्ड में पाकड़, पीपल परिजात एवं कई प्रकार के औषधीय पौधों का पौधारोपण किया।एवं सपा नेता महर्षि द्विवेदी राम एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता देवर्षि देव ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान भी किया।
Tags
punyatithi