आवेदन की अंतिम तिथि।

साकेत महाविद्यालय , अयोध्या में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून तक बढ़ाई जाती है।

अयोध्या। का०सु० साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या में सत्र 2023 - 24 के स्नातक  प्रथम सेमेस्टर (बी०ए० , बी०एस-सी ,बी०कॉम , व बी०सी०ए ०) व परास्नातक  प्रथम सेमेस्टर (एम०ए०, एम०एस- सी , एम०कॉम) में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जून रही , उसे  छात्रों एवं अभिभावकों की मांग पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अभय कुमार सिंह ने 28 जून तक बढ़ाई। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के प्रवेश वेबसाइट www.onlineselection.com एवम महाविद्यालय के वेबसाइट www.kssaketpgcollege.ac.inपर  अपने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। 
   प्रवेश संबंधी सूचना और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट  का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें ।  
    प्रवेश  हेतु अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि  वे अपना रजिस्ट्रेशन तत्काल कराएं और  रजिस्ट्रेशन के उपरान्त प्रवेश आवेदन पत्र की  संपूर्ण संबंधित जानकारी को सही और स्पष्ट रूप से भर कर, आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।अन्यथा की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व अभ्यर्थी का होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति महाविद्यालय में प्रवेश समिति के  समक्ष प्रस्तुत करना होगा । साथ ही अभ्यर्थियों को अंकपत्र व प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ स्वप्रमाणित छाया प्रति भी प्रस्तुत करना  अनिवार्य है।  प्रवेश समितियों का गठन कर 6 जुलाई से महाविद्यालय में प्रवेश प्रारंभ कर दिया जाएगा ।
     उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने