छपरा नगर निगम क्षेत्र में खनुआ नाला के ऊपर बने दुकानों को तोड़ने की कार्यवाही शुरू हो गई है। लगभग 250 से ज्यादा दुकानों को ध्वस्त किया जाना है। एसडीएम सदर के नेतृत्व में दुकानों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है और इसके लिए पुलिस फोर्स की पूरी व्यवस्था है। खनुआ नाला पर बने दुकानों की वजह से नाला अवरुद्ध हो गया है जिससे शहर में जलजमाव से परेशानी खड़ी हो गई है। जिसके लिए खनुआ नाला पर बने दुकानों को अवैध निर्माण बताते हुए उसे तोड़ने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। जिसके बाद अब खनुआ नाला के साथ साथ सरकारी जमीन में बढ़ाकर घर सीढ़ी इत्यादि बनाने वालों से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
सरकारी जमीन पर बनी 250 दुकानों पर चला बुलडोजर।
byManas Samachar
-
0