पहली बार डीएम बने पवन अग्रवाल ने संभाला चार्ज।

        सिद्धार्थनगर। नवागत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कोषागार कार्यालय के डबल लाॅक का चार्ज संभाला। 2015 बैच के आईएएस पवन अग्रवाल पहली बार डीएम बने हैं। राजस्थान निवासी हैं पवन अग्रवाल इन्होंने सुल्तान जिले में ट्रेनिंग करने के बाद गाजियाबाद जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया, फरवरी 2019 से फरवरी 2021 तक महाराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया। फरवरी 2021 से गीडा गोरखपुर में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में रहे।
         डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि शासन से संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक बिना भेदभाव के पहुंचाना प्राथमिकता होगी, जहां कमियां होगी उसमें सुधार किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम उमाशंकर, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, बांसी प्रमोद कुमार, शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव, डुमरियागंज प्रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, अपर उपजिलाधिकारी कुणाल उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने