खतौनी दूसरे के नाम करने वाले लेखपाल को बचाने में जुटे अधिकारी।

      गोंडा। सदर तहसील के कमड़ांवा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी की जमीन लेखपाल ने दूसरे के नाम कर दी। लेकिन अफसरों ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित अपनी खतौनी वापस पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। बुधवार को एक बार फिर पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।कमड़ावा गांव निवासी पवन कुमार तिवारी के अनुसार उनके पिता राम शब्द तिवारी सेना से रिटायर्ड हैं। पिछले दिनों क्षेत्रीय लेखपाल ने जानबूझ कर उनके पिता राम शब्द नाम की अनुसूचित जाति के मृतक राम शब्द के बेटों के नाम कर दिया। जब वह अपनी खतौनी लेने के लिए गए तो लेखपाल की करतूत देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन लेखपाल से संपर्क साधा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद डीएम नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया।इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए निर्देश दिए। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद भी लेखपाल की सेहत पर कोई असर नहीं हुआ। वहीं पुलिस ने भी आरोपी लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में एक बार फिर पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि डीएम ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीड़ित का कहना है कि तहसील स्तर के अधिकारी मामले में कार्रवाई के बजाय हीलाहवाली कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने