मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नई बनने वाली सड़कों की पांच वर्षों की गारंटी होनी चाहिए। इसके लिए सड़क का निर्माण करवाने वाली संस्था या ठेकेदार की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की सड़कों के सुधार कार्यों की समीक्षा की।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नई बनने वाली सड़कों की पांच वर्षों की गारंटी होनी चाहिए। इसके लिए सड़क का निर्माण करवाने वाली संस्था या ठेकेदार की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर सोमवार को विभिन्न विभागों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की सड़कों के सुधार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षा के समाप्त होते ही युद्ध स्तर पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया जाए। इस वर्ष मानसून की स्थिति असामान्य है।
दीपावली से पहले सड़कों को किया जाएगा गड्ढामुक्त
आने वाले दिनों में कई जिलों में लगातार वर्षा की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए नवंबर में दीपावली से पूर्व सड़क को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया जाए।