रुदौली-अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जखौली के पंचायत भवन प्रांगण में शांतिपूर्ण माहौल में शुक्रवार को जखौली गांव के ग्राम वासियो नें उचित दर बिक्रेता का चयन किया गया ।ग्राम पंचायत जखौली में सपन्न हुए उचित दर विक्रेता के चुनाव में आकाश कुमार सैनी पुत्र प्रेमनाथ के अलावा अन्य कोई दावेदार के सामने न आने के कारण निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।
ज्ञात हो कि पिछले नवम्बर माह पूर्व कोटेदार अपना इस्तीफा दे दिया थातब से ग्राम पंचायत जखौली का कोटा लोधपुरवा (सीवन) के कोटेदार रजनीश यादव उर्फ राजू के पास अटैच था। उचित दर बिक्रेता का चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए विकास खण्ड रुदौली की ओर से ग्राम पंचायत सचिव अनुपमा वर्मा,अभिषेक सिंह,राकेश चौधरी,जयचंद्र वर्मा ADO कोआपरेटिव, अवर अभियंता लघु सिचाई नरेन्द्र कुमार मौर्या व सुरक्षा की दृष्टि से पटरंगा पुलिस मैं हल्का प्रभारी सुदर्शन प्रसाद आर्य उप निरीक्षक रामकरन अंकुर कश्यप संजय कुमार पूरी तरह से मुस्तैद रहा।चुनाव शांति पूर्ण संपन्न होने के लिए सभी अधिकारियो और कर्मचारियों नें मतदाताओं का आभार व्यक्ति किया।