बरेली से सीतापुर होते हुए लखनऊ तक पहुंचने के लिए अभी तीन जगह टोल टैक्स देना पड़ता है। लखीमपुर जिले के मैगलगंज में भी टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। यहां भी जल्द टोल वसूली शुरू हो जाएगी। ऐसे में बरेली से लखनऊ के बीच वाहन मालिकों को चार जगह टोल टैक्स देना पड़ेगा। एक महीने बाद लखनऊ का सफर और महंगा हो जाएगा। लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज में भी टोल प्लाजा बनकर तैयार है। दरें तय होने के बाद वहां भी टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। बरेली से लखनऊ की दूरी 256 किलोमीटर है। इतनी दूरी में अभी तीन जगह टोल देना पड़ता है। अगले माह से चार जगह टोल टैक्स अदा करना पड़ेगा।
चार टोल मिलेंगे बरेली से लखनऊ के बीच
बरेली से सीतापुर होते हुए लखनऊ तक पहुंचने के लिए अभी तीन टोल प्लाजा पड़ते थे। सीतापुर से लखनऊ के बीच खैराबाद और इंटौजा टोल प्लाजा पड़ता था। फरीदपुर टोल प्लाजा बाद में शुरू हुआ। अब लखीमपुर में मैगलगंज टोल प्लाजा भी बन गया है।
अब 130 रुपए अतिरिक्त देने होंगे
टोल वसूली का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। दरें तय नहीं हुईं हैं लेकिन मार्ग की लंबाई को देखते हुए एक बार में लगभग 130 रुपये पड़ेगा।