वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन से पटना-हावड़ा के बीच आठ कोच की वंदेभारत ट्रेन चलाई जा सकती है। कैंट पर यार्ड रिमाडलिंग के बाद रेलवे प्रशासन इसकी रूपरेखा तैयार कर सकता है। अभी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदेभारत चलती है।
वाराणसी-हावड़ा रूट पर वंदेभारत को चलाने की तैयारी है। इसके कोच नारंगी होंगे। सीट का झुकाव 17.31 डिग्री से बढ़ाकर 19.37 डिग्री किया गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार खास और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भाकत का कोच तैयार हो रहा है। एग्जक्यूटिव श्रेणी सीट का रंग लाल से बदलकर नारंगी किया जाएगा।
मोबाइल चार्जर प्वाइंट भी सुलभ होंगे। वहीं इसे आरामदायक बनाया जा रहा है। पैर फैलाने के लिए अतिरिक्त जगह भी दी जाएगी। वंदे भारत में व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की जाएगी और बेसिन को गहरा किया जाएगा। सुरक्षा और संरक्षण का परीक्षण करते हुए रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है।