अखिलेश यादव बोले- गठबंधन में सीटें दे रहे हैं मांग नहीं रहे हैं;

       समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा गठबंधन में सीट दे रही है मांग नहीं रही है। गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर सीटों पर बात हो जाएगी। हमने पहले भी गठबंधन किए और सपा ने हमेशा त्याग ही किया है। इस बार सबको लेकर लड़ाई लड़ना है लड़ाई बड़ी है। सपा सभी को साथ लेकर चलेगी। लोकतंत्र और संविधान बचाना भी तो है।

          घोसी की जीत बहुत बड़ा संदेश है : अखिलेश

     सपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र और मऊ के कार्यकर्ताओं की बैठक  करने के बाद मीडिया से बात की और कहा  कि घोसी विधानसभा उपचुनाव की जीत से आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी रास्ता मिल गया है। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और बुनकर भाई मिलकर जीत सुनिश्चित करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने