लखनऊ : अनुबंधित बसों के मालिकों को अपना परिचालक रखने की अनुमति न दी जाए. परिवहन निगम के प्रत्येक क्षेत्र के किसी डिपो में बाहरी व्यक्ति को बसों की मरम्मत या खराबी ठीक करने की अनुमति न हो. अवशेष महंगाई भत्ते की किस्त देय तिथि से तत्काल भुगतान कराई जाए. संविदा चालक परिचालकों की नियमित नियुक्त अभिलेखीय आधार पर की जाए. आउटसोर्स तकनीकी कर्मचारियों को परिवहन निगम से आबद्ध किया जाए और उनका पारिश्रमिक बढ़ाया जाए. मृतक आश्रितों की नियमित नियुक्ति तत्काल की जाए. रोडवेज का निजीकरण किसी भी कीमत पर न किया जाए. इसी तरह की मांगों को लेकर गुरुवार को यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने चारबाग बस स्टेशन पर आम सभा आयोजित की. इस सभा में यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष बीडी मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री तेज बहादुर शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष वर्मा और शाखा अध्यक्ष प्रदीप पांडेय समेत अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे.
रोडवेज कर्मियों ने भरी हुंकार, बोले-'समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन'
byManas Samachar
-
0