अवैध निर्माण-अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नौ से, 15 दिन बाद होगी समीक्षा

शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर नौ जनवरी से विशेष अभियान चलाया जाएगा। जेडीए, ग्रेटर नगर निगम और हैरिटेज नगर निगम मिलकर काम करेंगे। बुधवार को जेडीए मुख्यालय के चिंतन सभागार में जेडीसी जोगाराम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जेडीसी ने बताया कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण रोकने के लिए संयुक्त टीम का गठन होगा। इस टीम में जेडीए की प्रवर्तन शाखा और दोनों निगम की सतर्कता शाखा के अधिकारी रहेंगे। मुख्य क्षेत्रों और मुख्य सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए भी संयुक्त अभियान चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने