सरकार ने जनपद के अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिये कचहरी के पीछे बने मल्टीलेवल पार्किंग का हुआ उद्घाटन।


       अयोध्या। सरकार ने जनपद के अधिवक्ताओं और वादकारियों को दी सौगात,कचहरी के पीछे बने मल्टीलेवल पार्किंग का हुआ उद्घाटन। डीएम नीतीश कुमार व बार अध्यक्ष पारस नाथ पांडे ने फीता काट कर किया उद्घाटन, 37 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से बनी है मल्टीलेवल पार्किंग। 
       कचहरी के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से मिलेगी निजात, मल्टीलेवल पार्किंग में अब अधिवक्ता व वादकारी अपने वाहन को पार्क करेंगे लक्ष्मण कुंज स्मार्ट व्हीकल मल्टी स्टोरी पार्किंग को आज जनता को किया गया समर्पित, स्मार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाई है मल्टीलेवल पार्किंग, जानिए क्या है मल्टीलेवल पार्क में वाहनों को पार्क करने का किराया दो पहिया वाहनों का चार घंटा के लिए 20 रुपए, 8 घंटा के लिए 30 रुपए, 23 घंटा के लिए 50 रुपए या फिर 800 रुपए महीना, चार पहिया वाहनों के लिए चार घंटे का 40 रुपए,  8 घंटे का 60 रुपए,  23 घंटा के 100 रुपए या फिर 1500 रुपए महीना, दो पहिया वाहन दुकानदार फूड कोर्ट रेस्टोरेंट स्टाफ के लिए 500 रुपए महीना, फोर व्हीलर दुकानदार फूड कोर्ट रेस्टोरेंट स्टाफ के लिए 800 रुपए महीना, दो पहिया वाहन निगम स्टाफ व पार्षद के लिए 10 रुपए  23 घंटे के लिए, चार पहिया वाहन निगम स्टाफ व पार्षद के लिए 25 रुपए 23 घंटे के लिए, दो पहिया वाहन कलेक्ट्रेट स्टाफ वकील स्टाफ स्पेशल के लिए 100 रूपए महीना, चार पहिया वाहन के लिए कलेक्ट्रेट स्टाफ वकील स्टाफ स्पेशल के लिए 250 रुपए महीना।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने