अयोध्या। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी 2024 को रामलला को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम से पहले मेहमानों को न्योते भेजे जा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेजने के साथ ही 'अक्षत निमंत्रण' भी भेजा जा रहा है। संघ के कार्यकर्ता अक्षत निमंत्रण लेकर यूपी के मिर्जापुर में मोहम्मद हबीब के घर पहुंचे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में जमालपुर ब्लाक में जफराबाद के रहने वाले मुस्लिम भाई मोहम्मद हबीब ने 1992 में अयोध्या में भव्य प्रभु राम का मंदिर बनने का सपना देखा था. इस सपने को साकार करने के लिए वह 1992 में कारसेवक के रूप में अयोध्या गये थे. आज जब 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम घर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अक्षत निमंत्रण ले कर उनके पास पहुंचे तो वह भावुक हो गये. 1992 में उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए हुए आंदोलन में कारसेवक के रूप में उन्होंने भाग लिया था।