तोड़ा जा रहा था 200 साल पुराना मकान तोड़े जाने पर बड़ी-बड़ी मूर्तियां निकली जिससे रोका गया बुलडोजर।

          प्रयागराज। महाकुंभ के पहले महर्षि भरद्वाज मुनि आश्रम कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। विस्तारीकरण की जद में 33 मकान हैं। इनमें तीन मकान व एक बाउंड्रीवाल को पहले दिन शुक्रवार को पीडीए की ओर से 15 श्रमिक और बुलडोजर लगाकर ढहाया गया।
        मकान मालिकों को पिछले वर्ष स्वयं भवन खाली करने का नोटिस पीडीए ने दिया था। निर्धारित अवधि में स्थान खाली नहीं करने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं, भवन स्वामियों ने पीडीए पर मनमानी का आरोप लगाया।

        मकान में लगी थी देवी-देवताओं की प्रतिमा 

भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर का निर्माण तीन एकड़ में किया जाएगा। आश्रम के पीछे लोगों ने मकान बना लिए हैं। अब सभी ढहाए जाएंगे। ढहाए गए मकान में शिवशक्ति गोस्वामी, सेवानाथ गोस्वामी, पवन गोस्वामी, शीबू गोस्वामी व रिंकू गोस्वामी का परिवार रहता था। दो से तीन मंजिला मकान में कई विशालकाय देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गई थीं। 

    ध्वस्तीकरण के पहले प्रतिमाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। आश्रम के पीछे बनी अवैध बाउंड्री भी ढहाई गई। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने