भाजपाई भ्रष्टाचार की नींव पर बना भवन गिरा', लखनऊ में मकान गिरने पर अखिलेश यादव का तंज

       लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका क्षेत्र में दो बिल्डिंग पलक झपकते ही ताश के पत्ते की तरह जमींदोज हो गई। इसमें एक तीन मंजिला और दूसरी दो मंजिला बिल्डिंग शामिल थी। बीते बुधवार की दोपहर हुए इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस हादसे के बाद सियासत भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोल दिया है। अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपाई भ्रष्टाचार की नींव पर बना भवन गिर गया।
         सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिल्डिंग के जमीदोंज होने का एक वीडियो अपने आधिकारिक एक्स से पोस्ट किया है जिमसें एकाएक तीन मंजिला बिल्डिंग धाराशाई हो जाती है। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच जाती है और देखते ही देखते सब जगह धुआं धुआं हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने