अयोध्या। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पूजन प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भव्य मंदिर में राम जी के प्रतिष्ठित होने पर पूरी दुनिया में हर्षोल्लास रहा पूरे जनपद में इस राम पर्व के अवसर पर जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जगह-जगह पर भंडारे का आयोजन किया गया, लोग अपने-अपने घरों से निकल कर एक साथ एकत्रित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। जगह-जगह पर रामायण का पाठ किया गया कहीं सुंदर कांड तो कहीं राम नाम का संकीर्तन किया गया रात में लोगों द्वारा दीपावली की तरह सभी मठ-मंदिरों में तथा घरों पर दीपक जलाए गए लोगों द्वारा जगह जगह पर पड़ाके एवं आतिशबाजी की गई। दिवाली की तरह आज अयोध्या जनपद में ही नहीं पूरे भारतवर्ष में दिवाली जैसा त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर जनमानस सेवा समिति द्वारा भी राम नाम संकीर्तन किया गया जन मानस सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया की जिस प्रकार से राम के वन गमन के बाद अयोध्या वापस आने पर पूरे अयोध्या वासियों द्वारा खुशियां मनाई गई थी और दीपावली मनाई गई थी उसी प्रकार आज प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश दीपावली की तरह पर्व मना रहा है यह हम सबके लिए सौभाग्यशाली दिन है और आज की तारीख 22 जनवरी को प्रत्येक वर्ष दीपावली के तरह ही मनाया जाएगा
22 जनवरी 2024 राम पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
byManas Samachar
-
0