अयोध्या में जमीन की खरीद की खरीद फरोख्त में हुई तेजी।

       अयोध्या:भगवान राम की नगरी अयोध्या निरंतर विश्व के मानचित्र पर स्थापित हो रही है। साल 2019 में राम मंदिर के पक्ष में आए सुप्रीम फैसले ने अयोध्या की तस्वीर बदली है। जिस दिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला आया, उसी दिन से वहां जमीन की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सहायक उपायुक्त स्टांप योगेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार 2018-19 में 32549 बैनामे हुए थे जबकि 2022-23 में बढ़कर 45360 बैनामे हुए हैं। इस तरह से सरकार के खाते में राजस्व की 70% वृद्धि हुई है।
       अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या में निवेशकों रुचि बढ़ गई। आवास विकास परिषद नव्य अयोध्या का निर्माण कर रही है। जिसके लिए आवास विकास परिषद ने भी जमीन लिया है तथा अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप एक विहंगम सिटी टाउन सिटी में बनाने जा रहा है, जिसमें सेवन स्टार होटल बनाए जाएंगे। इसी लोढ़ा ग्रुप के टाउन सिटी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी जमीन ली है और गोरखपुर की गीता प्रेस ने भी अयोध्या में अपना ब्रांच खोलने के लिए अयोध्या के अधिकारियों से संपर्क किया है। जिस तरह से अयोध्या की जमीन को खरीदने के लिए बड़े से बड़े ग्रुप अयोध्या की तरफ रुख कर रहे हैं, तो वहीं व्यक्तिगत तौर पर भी जमीनों के लिए लगातार लोग स्थानीय प्रॉपर्टी डीलरों से संपर्क कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने