ज्ञानवापी समाचार: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज संपन्न हुई। नमाजी ज्ञानवापी से बाहर निकल रहे हैं। ज्ञानवापी में नमाजियों के पुराने रिकॉर्ड टूट गए।आज लगभग 2000 नमाजियों की संख्या रही। नमाज के बाद करीब 45 मिनट तकरीर चली। तकरीर में मुल्क में अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया।
जुमे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी नमाजियों से पूरा भर गया ऐसे में नमाजियों को काशी विश्वनाध धाम के गेट नंबर चार पर भीड़ होने के कारण प्रशासन द्वारा रोका गया।
जुमे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी नमाजियों से पूरा भर गया ऐसे में नमाजियों को काशी विश्वनाध धाम के गेट नंबर चार पर भीड़ होने के कारण प्रशासन द्वारा रोका गया।
ज्ञानवापी में हिंदू पक्ष की ओर से पूजा शुरू होने के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण भारी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी पहुंच रहे हैं। वहीं अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी यासीन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है।। ज्ञानवापी में पूजा शुरू होने के बाद अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा बनारस बंद का एलान किया गया। बंदी के एलान के बाद नमाज शुरू होने से पहले ही भारी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी मैं पहुंचे।