संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन के तहत मोर्चे के घटक संगठनों द्वारा किया प्रदर्शन।


    अलीगढ़।श्रमिक किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भर में मोर्चे के घटक संगठनों द्वारा अलीगढ़,आगरा, कासगंज,एटा,खुर्जा,बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर आदि रेलवे मुख्यालयों पर पहुंच कर रेल रोकी गई और सक्षम अधिकारियों को 17 सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया से केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे किसानों के संदर्भ में तत्काल हस्तक्षेप कर किसान समस्याओं की समाधान की मांग की गई जबकि इसी क्रम में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन जंक्शन पर भी संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के संयोजक विवेक वशिष्ठ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जंक्शन अधीक्षक मुकेश उपाध्याय को 17 सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रेषित किया गया।इस अवसर पर मोर्चा के सह संयोजक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो किसान सड़क से संसद तक आन्दोलन करेगा। वहीं बीएमकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित पाठक ने कहा कि आज़ सम्पूर्ण प्रदेश में संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के घटक संगठनों के पदाधिकारियों को जिस तरह से पुलिस प्रशासन ने नज़रबंद कर आंदोलन स्थल तक पहुंचने नहीं दियाऔर बाधा उत्पन्न की इससे मोदी योगी सरकार पूर्ण रूप से भयभीत है।राष्ट्रीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ चौधरी रामवती सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा निरंतर मांग पूर्ण होने तक आन्दोलन जारी रखेगा।मोर्चा संयोजक विवेक वशिष्ठ व सह संयोजक जितेंद्र शर्मा हरियाणा पंजाब बार्डर पहुंचकर आंदोलित किसानों से आगामी रणनीति तय करने हेतु  बैठक करेंगें।इस दौरान यहां पर रूपा शर्मा,रामकिशोर चौधरी, आरसी चौधरी,दीपक पाठक, कमल कांत,ओंकार सिंह रामू ने कहा कि मोर्चे के आहवान पर उत्तर प्रदेश में महिला किसान भी योगदान देंगी।इस अवसर पर गगन राजपूत,किशोर सिंह,कौशल किशोर पांडे,लाला राम गौतम,प्रदेश सचिव मुकेश वशिष्ठ,दीपू गुप्ता,संजय गौतम,डॉ.आलोक और राहुल पाठक आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने