अयोध्या। सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहा है रामोत्सव। अयोध्या में रामोत्सव मंच पांच स्थानों पर चलाए जा रहे हैं जिसमें एक मंच गुरुकुल महाविद्यालय जालपा मंदिर के सामने चलाया जा रहा है इस मंच के नोडल अधिकारी आशुतोष द्विवेदी हैं समन्वयक रामायण धर द्विवेदी एवं कवि अभय निर्भीक हैं।
इस मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन, संगोष्ठी, कबीर के राम, मानस के राम, शगुन एवं निर्गुण गायन के कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण होता रहता है। पूरे प्रदेश के विद्यालयों के विद्यार्थी दोपहर में राम पर आधारित, राम से संबंधित अपनी प्रस्तुति रखते हैं। यहां मंच का संचालन 14 जनवरी से चल रहा है आगे 24 मार्च तक चलेगा। इस मंच पर मंगलामुखी की भव्य अभिव्यक्ति तथा तेजाब पीड़िता की भाव अभिव्यक्ति का कार्यक्रम भी हो चुका है।
इसी क्रम में 💐 नीतू झारिया मंडला 💐 जो मध्य प्रदेश से आई है अपनी टीम के साथ राम पर आधारित नृत्य तथा भाव का प्रस्तुतीकरण किया। इनका प्रस्तुतीकरण तथा पहनावा अलग प्रकार का रहा।