राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति का महा अधिवेशन संपन्न

      लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति का एक महा अधिवेशन लखनऊ के तेलीबाग स्थित गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन की  अति विशिष्ट अतिथि लखनऊ नगर निगम की मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती माता की पूजा के बाद इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विशिष्ट अतिथि को अयोध्या धाम से लाई गई 51 किलो की माला पहनकर स्वागत किया गया। महिला पत्रकारों द्वारा भी अपने अतिथि को माला पहनाकर सम्मानित किया गया अतिथि महोदया द्वारा पत्रकारों को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया।  
       इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से पत्रकार बंधु अपने टीम के साथ उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम में पत्रकारों में बड़ा ही उल्लास दिखा। पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के अनुसार यह संगठन पत्रकारों की हितों और सुरक्षा के लिए बनाया गया है और उन्हीं के हित में ही काम करता रहेगा। प्रादेशिक संरक्षक निर्मल कुमार जी ने कहा कि आप सभी को किसी भी प्रकार की कठिनाई हो जरूरत हो हमें फोन से अवगत कराएं हम इसके निराकरण के लिए सदैव तैयार रहेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे अलग-अलग जनपदों से आए हुए पत्रकारों ने अपना अपना मंतव्य बताया अधिकतर पत्रकारों द्वारा यात्रा में टोल प्लाजा पर छूट दिए जाने की मांग पर  जोर दिया पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था तथा पत्रकारों के बच्चों  को उच्च शिक्षा में छूट प्रदान करने की भी मांग रखी गई। 
      कार्यक्रम के अंत में सभी जनपद से आए हुए जिला तथा मंडल के पदाधिकारी का सम्मान माल्यार्पण के साथ वस्त्र पट्टिका तथा समृत चिन्ह देकर  किया गया। इस अधिवेशन में अयोध्या से भी पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रादेशिक उपाध्यक्ष सत्येंद्र पांडे के नेतृत्व में राजकुमार श्रीवास्तव दिलीप पांडे शुभम पांडे आदि सम्मिलित हुए। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने