भारतीय जनता युवा मोर्चा की चौपाल में अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भी सम्मिलित हुए।

       अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक चौपाल बल्लाहता अयोध्या में लगाई गई। इस चौपाल में आसपास के युवाओं ने भाग लिया। चौपाल का मुख्य लक्ष्य आने वाली लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराया जाना है। यह चौपाल में भारतीय जनता पार्टी करियप्पा मंडल के अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस चौपाल में महामंत्री रमेश पांडे वीरेंद्र वर्मा मंत्री नगर - चेतन गुप्ता सचिन सरीन दिनेश कनौजिया तथा बूथ अध्यक्ष - राजकुमार श्रीवास्तव एवं दिनेश सिंह उपस्थित रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला उपाध्यक्ष आयुष शुक्ला उपाध्यक्ष अंकित सोनकर आदि उपस्थित रहे। चौपाल का संयोजन व्यवस्था भा ज यु मो के उपाध्यक्ष अंकित सोनकर ने किया। 
        इस चौपाल में नगर निगम अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति  त्रिपाठी ने भी भाग लिया। महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में भारतीय जनता युवा मोर्चा की चौपाल का आयोजन जगह-जगह पर किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक किया जा सके तथा उनके द्वारा सरकार की चलाई जा रही लाभान्वित योजनाओं को जन-जन में पहुँचाया जाय। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा 2024 के चुनाव में भारी मतों से जीत कराना ही लक्ष्य है। महापौर ने वहां उपस्थित के निवासियों से मोहल्ले की साफ सफाई आदि के बारे में पूछताछ की और कहा कि किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर हमें सूचित कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने