चौकी इंचार्ज के साहस की क्षेत्र मे बना चर्चा का विषय।
सोहावल-अयोध्या। कहते है कानून का राज हो तो हर समस्याओ का अंत होने मे देर नहीं लगती, क्षेत्र के ही लगने वाली पशु बाजार से बरामद हुई भैंस, कल रविवार को दिन दहाडे रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरेसर गांव निवासी राम बली यादव की एक भैंस चोरी हो गयी।डेयरी के साथ किसानी का मुख्य साधन होने के कारण उनके परिवार पर मानो बज्र गिर गया।मामले की जानकारी चौकी प्रभारी गोविंद अग्रवाल को हुई।चोर के दुस्साहस की चुनौती को स्वीकार करते हुए अग्रवाल ने मय भैस चोर को गिरफ्तार करने का फैसला कर लिया।जो महज चंद घंटो मे क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर की बाजार मे भैस को बरामद ही नही चोर को भी कानून के शिकंजे मे ले लिया, उसके बाद बाजार मालिक पुलिस एवं पीडित पक्ष से सुलह समझौते के लिए दबाव बना रही है।