डॉ भुवन को क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ राजेश तिवारी ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित।



 अयोध्या।  रामनगर अयोध्या के भवदीय शूंटिंग रेज अयोध्या के 10 प्रतिभागी डॉ डी आर भुवन ,नंदिनी मिश्रा, सपना ,मोहम्मद अशरफ, प्रखर वर्धन ,शिखर वर्धन  ,रामसागर पति त्रिपाठी, अजय सिंह, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने प्रयागराज में 20 मार्च से 22 मार्च तक चले ईगल आई शूटिंग रेंज में थर्ड प्रयागराज और शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करके अयोध्या पहुंचे जहां सभी प्रतिभागियों का क्षेत्राधिकारी यातायात अयोध्या डॉ राजेश तिवारी के द्वारा मेडल पहनकर सम्मानित किया गया, सम्मानित होने वालों में डॉ डी आर भुवन को दो गोल्ड मेडल प्राप्त हुए , डॉ भुवन को अब तक 50 मेडल मिल चुके हैं, डॉ भुवन इसका श्रेय अपने मंडल कोच शनि वर्मा को देते हैं, उनका कहना है कि यह सब कृपा प्रभु श्री राम की है, प्रतिभागियों को भवदीय ग्रुप के प्रबंधक डॉक्टर अवधेश वर्मा ने बधाई दी, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने