अयोध्या। 'यशभारती' से नवाजे जा चुके भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य व अयोध्या से प्रकाशित प्रमुख हिंदी दैनिक जनमोर्चा के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह की बहन शंकरावती सिंह(90) पत्नी स्व. इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह का सोमवार की सुबह निधन हो गया है। परिवारीजनों के मुताबिक,वृद्धावस्थाजन्य बीमारियों के कारण वे शहर के ही एक निजी अस्पताल में कुछ समय से भर्ती थीं। जहां पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके तीन पुत्र हैं। ज्येष्ठ पुत्र चिकित्सक डा.राजकिशोर सिंह भी सुल्तानपुर में मान्यताप्राप्त पत्रकार हैं। डा. सिंह ने बताया कि, मां का अंतिम संस्कार उनकी इच्छानुरूप पैतृक गांव रामनगर कोट में आदिगंगा गोमती के तट पर शाम को किया गया। जिन्हें शुभचिंतकों व परिवारीजनों ने अंतिम विदाई दी।