अयोध्या से पुणे के लिए चलेगी विशेष ट्रेन।

      अयोध्या। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अयोध्या से पुणे के लिए विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन तीन से नौ मई के बीच संचालित होगी। अप-डाउन कुल चार फेरे लगाएगी। उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि पुणे जंक्शन से अयोध्या कैंट को आने वाली रेलगाड़ी संख्या 01455 अप तीन और सात मई को शाम 7.30 बजे रवाना होगी। कल्याण जंक्शन, भुसवल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, झांसी, उरई, कानपुर और लखनऊ के रास्ते सुबह 8.50 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वहीं अयोध्या कैंट से पुणे को जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 01456 डाउन पांच और 9 मई को सुबह 3.55 बजे रवाना होगी और शाम को चार बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी। यात्री कंट्रोल रूम अथवा वेबसाइट से ट्रेन के ठहराव, मार्ग तथा समय सारिणी की जानकारी कर लें।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने